हमारे लोगों ने ही पंजाब में हरवा दिया, गोवा में सेक्युलर ही हो गए खिलाफ: मल्लिकार्जुन खड़गे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मार्च 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार का ठीकरा अपने ही नेताओं और गठबंधन की पार्टियों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अपने ही नेताओं ने पंजाब में परेशानियां खड़ी की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी कांग्रेस के खिलाफ बदला की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 2022 चुनाव में पंजाब में सत्ता गंवाई और गोवा में भी पार्टी की सरकार में वापसी की संभावनाओं पर पानी फिर गया था।

डेक्कन हेराल्ड के साथ बातचीत में खड़गे ने कहा कि हम भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपना आधार खो चुके हैं। पंजाब में हार को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे अपनों ने ही हमारे लिए परेशानियां तैयार की। वहीं, गोवा की हार का जिम्मेदार उन्होंने अन्य दलों को बताया। खड़गे ने कहा कि राज्य में तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने हमारे वोट खराब किए।

उन्होंने कहा, ‘लोग हमें जिम्मेदार मानते हैं और पूछते हैं कि हम क्यों दूसरे दलों को अपने साथ नहीं लाते हैं।’ उन्होंने सवाल किया, ‘ये दल असल में कर क्या रहे हैं? जब हम उन्हें मौका देते हैं, तो वे हमारी जगह ले लेते हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा को कमजोर करने के बजाए, वे असल में हमारे वोट ही खा रहे हैं। खड़गे ने कहा, ‘वे नई जगह नहीं बना रहे हैं। वे उन राज्यों में जाते हैं, जहां कांग्रेस मजबूत है। ऐसा गोवा औऱ मणिपुर जैसी जगहों पर होता है। इस दौरान खड़गे ने भाजपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘इस चुनाव में भी, हमारा पूरी तरह सफाया नहीं हुआ है। बीजेपी ने कई जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ खास बदले से काम किया है, जहां हम मजबूत थे।

क्या रहे थे चुनाव के नतीजे
भारत निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया था। 40 सीटों वाले गोवा में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत और निर्दलीय और अन्य पार्टियों के समर्थन से सत्ता में बने रहने में सफलता हासिल की। वहीं, मणिपुर में भाजपा को 60 में से 32 सीटों पर जीत मिली। जबकि, कांग्रेस 5 सीटों पर सिमट गई। पंजाब में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत के बाद सत्ता गंवा दी थी।

Leave a Reply

Next Post

आंध्र प्रदेश में भीषण दुर्घटना: चित्तूर में चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, 45 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुपति 27 मार्च 2022। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात भीषण बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही से बस के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण