नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान

Indiareporter Live
शेयर करे

पेंड्रा पुलिस की राडार पर आरोपी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जुलाई 2026। पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता और उसके पति को सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए नवविवाहित महिला तथा उसके पति को लगातार आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहा था। इन संदेशों के कारण दोनों मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पेंड्रा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4), 78 और 79 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर माध्यमों से आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे

शेयर करे जिला प्रशासन ने गांव में ही शुरू कराई पढ़ाई इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 28 जुलाई 2026। जिले के गौरेला विकासखंड की ग्राम पंचायत पूटा अंतर्गत वनांचल बसाहट सांचरखुटरा में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के बच्चों की शिक्षा अब बारिश के मौसम में बाधित नहीं होगी। जिला […]

You May Like

बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही....|....प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी ने मिलकर की हत्या