मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निर्णायक दौर का मतदान, भारत और चीन ने रखी पैनी नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2023। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निर्णायक दौर के लिए शनिवार को लोग मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव को एक तरीके के वस्तुत: इसको लेकर एक जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है कि देश में भारत या फिर चीन में से किस क्षेत्रीय शक्ति का अधिक प्रभाव रहेगा। इसलिए भारत-चीन की चुनाव पर कड़ी नजर है। राष्ट्रपति पद के लिए सितंबर की शुरुआत में हुए मतदान के पहले चरण में मुख्य विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज और मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह में किसी को भी 50 फीसदी से ज्यादा वोट नहीं मिल पाये थे, जिसके बाद निर्णायक दौर के लिए मतदान हो रहा है। सोलिह 2018 में पहली बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

सोलिह दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव मैदान में हैं और मुइज के इन आरोपों से जूझ रहे हैं कि उन्होंने भारत को देश में अनियंत्रित मौजूदगी की अनुमति दी है। मुइज ने वादा किया है कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं, तो मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को वापस भेजेंगे और देश के कारोबारी संबंधों को संतुलित करेंगे। उनका कहना है कि वर्तमान में कारोबारी संबंध भारत के पक्ष में हैं। मुइज को पहले चरण में 46 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे जबकि सोलिह को 39 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। निर्णायक दौर में मतदान के लिए 2,82,000 से ज्यादा लोग पात्र हैं और नतीजे रविवार को आने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Next Post

‘चीन के खिलाफ भारतीय जवानों की दृढ़ता से दुनिया में बढ़ा भारत का कद’, जनरल पांडे ने कही बड़ी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितम्बर 2023। लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन लंबे समय से आमने-सामने हैं। इस बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जिस दृढ़ता के साथ चीनी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग