आईपीएल 2023 में कोहली की कप्तानी में पहला मैच हारी आरसीबी, विराट ने खुद बताए कसूरवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस सीजन लगातार दो जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम आठ में चार मैच जीत चुकी है, जबकि चार में उसे हार मिली। आठ अंक के साथ आरसीबी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। कोलकाता के खिलाफ मैच में विराट की टीम को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन उनकी कप्तानी में यह आरसीबी की पहली हार है। इससे पहले मिली तीनों हार में टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथ में थी।  कोलकाता के खिलाफ मैच में आरसीबी की हार के लिए विराट कोहली ने खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मैच के बाद गुस्से में कहा “ईमानदारी से कहूं तो हमने मैच उन्हें सौंप दिया। हम हार के हकदार थे। हम सही तरीके से पेशेवर क्रिकेट नहीं खेले। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फील्डिंग काफी खराब थी। हमने उन्हें मुफ्त में मैच जीतने दिया।

कोहली ने आगे कहा “मैदान में, 4-5 ओवर का समय ऐसा था, जहां हमने मौके गंवाए, जिससे उन्हें 25-30 अतिरिक्त रन मिल गए। बल्लेबाजी करते समय, हमने बहुत अच्छी शुरुआत की, लेकिन चार से पांच बल्लेबाज आसान तरीकों से आउट हुए। वह गेंदे विकेट लेने वाली नहीं थीं, लेकिन हमारे शॉट सीधे फील्डर्स के हाथ में गए। लक्ष्य पीछा करते समय विकेट खोने के बाद, एक साझेदारी ने हमें मैच में वापस ला सकती है। हम बस वह साझेदारी नहीं कर पाए। हमें तरोताजा रहने की जरूरत है, और अपने खेल के रवैये में नरमी लाने से बचना होगा। विराट ने कहा “हम एक मैच जीतने के बाद अगला हार रहे हैं। यह ऐसी चीज नहीं है जो हमें परेशान कर रही है, लेकिन हमें टूर्नामेंट के अंतिम चरण में अच्छी स्थिति में रहने के लिए कुछ मैच जीतने की जरूरत है।”

मैच में क्या हुआ?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर बनाया। जेसय रॉय ने तूफानी अर्धशतक लगाया। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से वेंकटेश अय्यर को दो जीवनदान दिए गए और उन्होंने भी 31 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम कभी भी लय में नहीं थी। विराट कोहली ने दो अच्छी साझेदारियां कर उम्मीद जरूर जगाई, लेकिन वेंकटेश अय्यर ने उनका शानदार कैच पकड़कर आरसीबी की उम्मीदें खत्म कर दीं। कोहली ने 54 रन बनाए।

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा की स्पिन जोड़ी ने मिलकर पांच विकेट लिए। रसेल ने भी दो विकेट लेकर आरसीबी को 179/8 पर रोका और कोलकाता को 21 रन से जीत दिलाई। इसके साथ ही कोलकाता की टीम ने लगातार चार हार का सिलसिला भी तोड़ा।

Leave a Reply

Next Post

'सीमा पर शांति के बिना रिश्ते नहीं होंगे सामान्य', चीनी रक्षा मंत्री को राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। भारत और चीन के रिश्तों में तल्खी अब भी बनी हुई है। इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि गुरुवार शाम को जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में अपने चीनी समकक्ष से मिले तो दोनों ने एक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं