प्रेमिका से मिलने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर को लोगों ने पीटा:जमीन पर पटककर पिटाई करते रहे ग्रामीण, बनाए रखा बंधक; बचा कर ले गई पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंगेर 08 दिसम्बर 2021 । अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे सब इंस्पेक्टर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। एसआई शिव शंकर सिंह गांव की एक महिला से प्रेम करते थे। उसी से मिलने के लिए मंगलवार को मुंगेर से बगहा के बैरागी सोनबरसा पहुंचे थे।ग्रामीणों ने एसआई शिव शंकर सिंह यादव को पकड़ लिया, फिर जमकर पीटा। कई घंटों तक बंधक बनाए रखा। सूचना मिलने के बाद चिउटाहां थाना की पुलिस SI को बचा कर थाने ले गई।

ग्रामीणों के साथ कहासुनी के बाद पिटाई
आरोपी एसआई 2011-12 में चिउटाहां थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उस समय सोनबरसा गांव की एक महिला से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी से मिलने के लिए गांव आए थे। ग्रामीणों को यह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने समझाने की कोशिश की तो शिव शंकर सिंह पुलिसिया रौब दिखाने लगा। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में ही ग्रामीणों ने एसआई को बंधक बना लिया। फिर जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल शिव शंकर सिंह पटना में विशेष शाखा में तैनात हैं।

क्या बोले ग्रामीण
ग्रामीणों का कहना है कि एसआई जब चिउटाहां में कार्यरत थे। उस दौरान महिला के घर से दूध लिया करता था। इसके बाद महिला के यहां एसआई का परिवारिक संबंध हो गया। वहीं, कुछ लोग यह भी बताते हैं कि दोनों परिवार का आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक एसआई के हमेशा आने-जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा था।

जांच के बाद कार्रवाई होगी
काफी बवाल होने के बाद चिउटाहां थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया और एसआई को अपने साथ थाने लेकर आई । वहीं, इस मामले में रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। ट्रांसफर होने के बाद बार-बार थाना क्षेत्र में आकर किसी महिला से मिलना गलत है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। साथ ही पदस्थापित विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश: एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में होगी हादसे की जांच, जानिए कौन हैं ये?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तमिलनाडु 09 दिसम्बर 2021 । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ( ट्रेनिंग कमांड) एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे। बुधवार को ही जांच टीम वेलिंगटन पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। इस हेलीकॉप्टर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ