ऑपरेशन किया: उधमपुर मुठभेड़ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के टॉप कमांडर मावी सहित दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 04 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ क्षेत्र के किया गांव के जंगलों में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूचना के अनुसार, सेना और सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर ऑपरेशन किया नामक अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और आतंकियों से संपर्क साधा। करीब 20 मिनट तक चली फायरिंग में दो आतंकियों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने भागने का प्रयास किया। 

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, रामनगर, बसंतगढ़ और बिलावर के जंगलों में अभी भी आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है, और इलाके पर निगरानी जारी है। ऑपरेशन में सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, उच्च स्तर का पेशेवर समन्वय और क्षेत्रीय नियंत्रण की सराहना की जा रही है।

ऑपरेशन के सफल समापन के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की सतत निगरानी जारी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। इससे पहले 31 जनवरी को सेना की व्हाइट नाइट कोर, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की किश्तवाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इसमें तीन जवान घायल हुए थे। एक आतंकी घायल हुआ था। बता दें कि बसंतगढ़ के जंगल किश्तवाड़ जिले तक फैले हुए हैं।

जोफड़ में पिछले साल अप्रैल में भी हुई थी मुठभेड़
आठ अप्रैल 2025 को जोफड़ क्षेत्र में आतंकी मुठभेड़ हुई थी। उस समय भी तीन आतंकियों को घेरे जाने की सूचना थी। इसके बाद 26 नवंबर को तीन संदिग्ध चिगला बलोता गांव में एक स्थानीय व्यक्ति से खाना लेकर पास के जंगल की ओर भाग गए थे। यह इलाका भी जोफड़ से सटा है। पहाड़ी और घना जंगल होने के कारण रात के अंधेरे में आतंकी भाग निकले थे।

Leave a Reply

Next Post

'नारेबाजी, बैनर और तीखे आरोप': सबरीमाला सोना चोरी मुद्दे पर केरल विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष का वॉकआउट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुवनंतपुरम 04 फरवरी 2026। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी होने का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को केरल विधानसभा में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ताधारी […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग