जम्मू कश्मीर: कोरोना से पहली मौत के बाद प्रशासन सख्त, मस्जिदों में नमाज पर रोक, सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने के आदेश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू । जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से प्रशासन और भी सख्त हो गया है। श्रीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। श्रीनगर जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया जाए।F
ऐसे में आज जुमे की नमाज के लिए भी लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। सभी से अपने-अपने घरों में रहकर ही पांचों वक्त की नमाज पढ़ने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकलें। वहीं घरों से बाहर निकलने वालों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। गुरुवार को कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर आई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती और भी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश की सड़कें बिल्कुल सुनसान नजर आईं। इक्का-दुक्का कोई व्यक्ति या गाड़ी सड़क पर दिख रही है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश के सभी प्रवेशद्वारों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रवेश के तमाम रास्ते सील कर दिए गए हैं। लखनपुर से ही लोगों को आने दिया जा रहा है। इनकी भी स्क्रीनिंग कर 14 दिन के लिए क्वारंटीन केंद्रों में रखा जा रहा है। शहर में जरूरी सामान की दुकानों के अलावा दवा की दुकानें ही खुली हैं। 

सुरक्षाकर्मी हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्रीनगर प्रशासन ने पीडीएस राशन की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। ये प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। इसके अलावा लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज मंत्रिमंडल का गठन अगले महीने, भाजपा से पहले कांग्रेस के बागियों की दावेदारी

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल। देश में फैली कोरोना की महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन टाल दिया है। कोविड-19 के कारण देश में लगे लॉकडउन के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां सामान्य होती हैं तो कैबिनेट का गठन अप्रैल के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां