विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का खेमा हुआ और मजबूत, अब इस दिग्गज ने किया समर्थन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अगस्त 2022। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को एक और विपक्षी नेता का साथ मिला है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता केशव राव ने बताया, पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी। उन्होंने बताया, पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार अल्वा का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया, अल्वा शाम को टीआरएस सांसदों से मुलाकात करेंगी। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में भी टीआरएस ने विपक्ष का साथ दिया था और यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने अल्वा को मैदान में उतारा है। उप राष्ट्रपति चुनाव शनिवार को होगा।

Leave a Reply

Next Post

संजय राउत की पत्नी को ईडी ने कल बुलाया, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ संभव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 अगस्त 2022। पात्रा चॉल घाटोला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को शुक्रवार को तलब किया है। पहले खबर आई थी कि ईडी ने राउत की पत्नी वर्षा को शुक्रवार सुबह 11 बजे तलब किया है। […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'