एशिया कप से पहले पाकिस्तान का कमाल, वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा; भारतीय टीम की हालत खराब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2023। एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान की यह उपलब्धि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत हासिल के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए वनडे रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले यह टीम मई में वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर थी। पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पहला वनडे 142 रन से जीता था। दूसरा गेम बेहद रोमांचक था, जिसमें पाकिस्तान ने मैच के आखिरी ओवर में एक विकेट रहते हुए जीत हासिल की थी। वहीं, सीरीज के तीसरे मैच में बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 59 रन से जीत हासिल की और तीन मैच की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।

पाकिस्तान ने पिछले एक साल में वनडे प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखा है। 2022 सीजन में, उन्होंने वेस्टइंडीज को अपने घर में और नीदरलैंड को उसके घर में 3-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2023 में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीती। इसके बाद अप्रैल में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत के साथ यह टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है।

अफगानिस्तान के साथ सीरीज से पहले, ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर था, जबकि पाकिस्तान 115.8 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। अब पाकिस्तान 118.48 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह टीम दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय टीम 113 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें काफी मैच खेलेंगी। ऐसे में वनडे टीम रैंकिंग में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 7 लोगों की मौत, आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 27 अगस्त 2023। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विस्फोट उस […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां