मध्य प्रदेश: डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को, विधायकों को दी जाएगी जिम्मेदारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 03 मई 2022। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 21 मई को आयोजित होगी। इसमें विधायकों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस में पूर्व मंत्रियों को चुनाव की अलग-अलग जिम्मेदारी देने के बाद अब विधायकों को उनके क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी के नेताओं के अनुसार बैठक में विधायकों को अपने क्षेत्र के अलावा कम अंतर से हारने वाली सीटों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि बैठक में डॉ. गोविंद सिंह की विधानसभा में मदद के लिए वरिष्ठ विधायकों की एक समिति का गठन भी किया जा सकता है। इसमें मुख्य सचेतक के नाम पर भी चर्चा होगी।
 
बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ बिजली कटौती पर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। इसमें कांग्रेस तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए है। इन प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती की ज रही है। प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने जिला अध्यक्षें को को तारीख तय करने के लिए कहा है।  

Leave a Reply

Next Post

आज कोरोना से राहत: कल के मुकाबले 18.7 फीसदी कम मामले, 20 लोगों की मौत, दिल्ली में सबसे अधिक मरीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मई 2022। देश में कोरोना में मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,568 मामले सामने आए जो कि कल के आंकड़ों की तुलना में 18.7 फीसदी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं