कोयला घोटाला : प्रकाश इंडस्ट्रीज पर कसा ईडी का शिकंजा, 227 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Indiareporter Live
शेयर करे

संपत्ति हिसार, दिल्ली, नोएडा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में स्थित जमीन के रूप में है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नयी दिल्ली 04 दिसम्बर 2021 । तीन दिसंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में हरियाणा की एक कंपनी की 227 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक ये संपत्ति हिसार, दिल्ली, नोएडा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में स्थित जमीन के रूप में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हिसार (हरियाणा) से संबंधित है।

ईडी ने कहा, ‘‘प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और कंपनी के अन्य अधिकारियों ने गलतबयानी की और तथ्यों को छुपाया जिसमें कोयला ब्लॉक आवंटन प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए झूठी उत्पादन क्षमता और वित्तीय स्थिति प्रस्तुत करना और 2003 में छत्तीसगढ़ में छोटिया कोयला ब्लॉक को धोखाधड़ी से प्राप्त करना शामिल है।’’

ईडी ने बताया, ‘‘कोयले की खुदाई वर्ष 2006 में शुरू हुई। बाद में, उच्चतम न्यायालय ने सितंबर 2014 में कोयला ब्लॉक के आवंटन को रद्द कर दिया। हालांकि, खुदाई वर्ष 2015 तक जारी रही।’’बयान के मुताबिक जांच में पाया गया, ‘‘2006-2015 के दौरान अवैध रूप से खुदाई किए गए कोयले की कीमत 951.77 करोड़ रुपये है, जिसे अपराध की आय के रूप में पहचाना गया है।’’ ईडी ने कहा कि इस आय का इस्तेमाल प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके प्रवर्तकों द्वारा संपत्ति के अधिग्रहण में किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा, राजदूत निकोलाई कुदाशेवी ने बताया किन मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसम्बर 2021 । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन छह दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं. पुतिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वहीं, भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेवी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं