बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का शुभारंभ 01 मार्च को : मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। 01 मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, एम्स अस्पताल में ली कोवैक्सीन की डोज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। देश में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है, ऐसे में पीएम मोदी ने सोमवार सुबह-सुबह वैक्सीन लगवाई. वैक्सीन को लेकर देश में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल