मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने की सौजन्य मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री को पहला टिकट भेंटकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट लीग के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने सौजन्य मुलाकात कर 5 मार्च से शुरू हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट लीग के लिए आमंत्रित किया ।

ज्ञातव्य है कि सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुल 15 मैच होंगे, जिसमें विभिन्न देशों के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं । श्री विश्वनाथ ने लीग की ओपनिंग सेरेमनी के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित करने के साथ ही मैच का पहला टिकट भी भेंट किया । श्री विश्वनाथ ने स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री श्री बघेल को क्रिकेट बैट भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खेल पत्रकार श्री देवाशीष दत्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

जन्मदिन पर नीतीश ने किया चुनावी वादा पूरा, बिहार के निजी अस्पतालों में भी फ्री लगेगी कोरोना वैक्सीन

शेयर करेबिहार में अब सभी लोगों को फ्री में लगेगी वैक्सीन विधानसभा में नीतीश सरकार ने किया था वादा पटना के IGIMS से होगी तीसरे चरण की शुरुआत इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 01 मार्च 2021। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल