डीजीपी ने शिकायतों का किया तत्काल समाधान

indiareporterlive
शेयर करे

डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी से की बात

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 02 फरवरी 2021। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज समाधान कार्यक्रम में आयी शिकायतों पर पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों से वीडियो कॉल पर बात की। जांजगीर जिले के शक्ती थाना इलाके से एक प्रार्थी ने शिकायत भेजी कि दो माह पहले उस पर प्राण घातक हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी थीं। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री अवस्थी ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर और शक्ती थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उन्हें अवगत कराएं। सूरजपुर निवासी अमरेश कुमार दुबे ने शिकायत भेजी कि अंबिकापुर में उनकी बेटी की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हुई है, जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

डीजीपी ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोशिमा को निर्देश दिए कि सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डॉक्टर की लापरवाही पर जॉच कराएं। बीजापुर से पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिस व्यक्ति ने दुर्घटना की थी उसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वार नहीं की जा रही है। डीजीपी के निर्देश पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राजनांदगांव और धमतरी से अवैध शराब बिक्री की शिकायत आई जिस पर डीजीपी ने तत्काल दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कांकेर के उड़कुड़ा थाना अन्तर्गत निवासी देवेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें कम सुनाई देता है और श्रवण यंत्र की आवश्यकता है। डीजीपी श्री अवस्थी ने कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री अहिरे को निर्देश दिए कि प्रार्थी को श्रवण यन्त्र उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को किया गया सम्मानित

शेयर करेकोविड 19 के दौरान प्रवासी कामगारों की मदद के लिए किया गया सम्मान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 फरवरी 2021। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस को सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान कोविड 19 लॉकडाउन के द्वारा कोविड पीड़ितों एवं प्रवासी कामगारों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल