नये, पुराने प्रवासी मजदूरों को मिश्रित न करें, रेड, आरेंज और ग्रीन जोन से आने वाले श्रमिक भी अलग-अलग रखें – रितेश अग्रवाल

indiareporterlive
शेयर करे

जिला पंचायत सीईओ ने मस्तूरी क्षेत्र के क्वारांटाइन सेंटर्स का किया औचक निरीक्षण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 मई 2020। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने 23 मई को मस्तूरी विकासखंड के विभिन्न क्वारांटाइन सेंटर्स के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया है कि नवीन आने वाले प्रवासियों को वर्तमान में रह रहे श्रमिकों के साथ मिश्रित न करें तथा जिला प्रशासन से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात ही उन्हें सेंटर से घर जाने की अनुमति दें। उन्होंने  निर्देश दिया है कि रेड, आरेंज व ग्रीन जोन वाले प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों को पृथक-पृथक रखा जाये।
श्री अग्रवाल द्वारा मस्तूरी विकासखंड के दर्रीघाट क्वारांटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश एवं सलाह दी। इसके पश्चात उन्होंने लिमतरा कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किया, जहां से एक श्रमिक कोविड-19 पॉजीटिव पाया गया है। उन्होंने यहां निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में ग्रामीण घर से बाहर न निकलें एवं क्वारेंटाईन सेंटर के लोग बाहर न जाएं।


नवीन कन्या उ.मा.शाला मस्तूरी क्वारेंटाईन केन्द्र में भोजन पकाने वाली स्व सहायता समूह के महिलाओं से उन्होंने कहा कि भोजन परोसने के दौरान वे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
जयरामनगर में निरीक्षण के दौरान सीईओ मस्तूरी को यहां निर्मित समस्त अहाता युक्त शासकीय भवनों में शत-प्रतिशत वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश भी उन्होंने दिया।
जिला पंचायत सीईओ ने मस्तूरी तहसील के अन्य क्वारांटाइन सेंटर्स का भी औचक निरीक्षण कर प्रवासी श्रमिकों से उनको उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों को समुचित व्यवस्था व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

Leave a Reply

Next Post

खेत में बचे पैरे को गौठानों में दान करने की तैयारी, मशीनों से बनाये जा रहे गोलाकार गट्ठर

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 26 मई 2020। खेत में धान की फसल कटाई के बाद बचे पैरे को बेलर मशीन से गोलाकार गट्ठर लगाकर किसान गौठानों में दान करने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे गौठानों में आने वाले पशुओं के लिये चारा उपलब्ध हो सके। खेत में बचे पैरे […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार