अभिनेत्री वाणी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, ‘फिल्म ‘बेलबॉटम’ में मेरा छोटा लेकिन दमदार किरदार’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 अगस्त 2021। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ के बाद से ही हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनी रहीं खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी अगली फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर खासी उत्साहित हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। लेकिन उनके किरदार को लेकर अब ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि फिल्म में उनका किरदार छोटा सा है हालांकि ये है बहुत प्रभावशाली। वाणी बताती हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑफर मिलते ही तुरंत हां इसलिए कर दी क्योंकि उन्हें फिल्म में अक्षय के साथ कैमरे के सामने आने का मौका मिल रहा था।

वाणी कहती हैं, ‘‘मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला और मैं उनके इस विश्वास व भरोसे के लिए उनकी आभारी हूं। हां, ये सच है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ में मेरा किरदार छोटा है लेकिन ये बहुत प्रभावशाली है। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में मैं अक्षय कुमार के साथ हूं और उनके साथ स्क्रीन साझा करने के लिए मैंने बिना सोचे फिल्म ‘बेलबॉटम’ में काम करने के लिए हां कह दी थी।’’

वाणी ने एक रहस्य की बात यह भी बताई कि उनके पिता शिव कपूर फिल्म ‘बेलबॉटम’ के हीरो अक्षय कुमार के प्रशंसक रहे हैं और ये सुनकर उन्हें बहुत खुशी मिली थी कि उन्हें अक्षय के साथ काम करने का प्रस्ताव मिला है। वह कहती हैं, ‘‘डैड को इतना खुश मैंने कम ही देखा है। वह इतने खुश इसलिए थे कि मैं उस स्टार के साथ काम करूंगी जिनकी फिल्में वह लंबे समय से पसंद करते आए थे। जब मैंने उन्हें यह खबर सुनाई, तो वो सातवें आसमान पर थे।’’ फिल्म ‘बेलबॉटम’ के अलावा वाणी जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा में भाजपा की तिरंगा यात्रा किसानों को भड़काने और बदनाम करने की कुटिल चाल : एसकेएम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अगस्त 2021। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने हरियाणा के किसानों से अपील की है कि वे भाजपा की राज्य इकाई द्वारा शुरू की जा रही तिरंगा यात्रा का […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं