मणिपुर में दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत, सेना अधिकारी भी घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 14 फरवरी 2024। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले में एक अन्य घटना में सेना का एक अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे पुखाओ शांतिपुर में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सगोलसेम लोया के रूप में हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि उसे इंफाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार रात से पुखाओ और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले में विभिन्न स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी किए जाने की सूचना मिलने के बाद अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गोली लगने से वह घायल हो गए। 

पुलिस ने कहा, ‘‘जूनियर कमीशन अधिकारी को हेलीकॉप्टर से लीमाखोंग सैन्य अड्डे के अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।” मणिपुर में पिछले साल तीन मई से कुकी और मेइती समुदाय के बीच भिड़की हिंसा में अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

किसानों को रोकने के लिए दिल्ली में सात लेयर की सुरक्षा, कंटेनर से लेकर सीमेंट की बनी दीवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 फरवरी 2024। किसानों को आने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें रेत से भरे कंटेनर, जर्सी बेरियर, कंटीली तार, लोहे के बैरिकेड, बड़े ट्रक व क्रेन लगाकर सीमेंट की दीवारें बनाई गईं हैं। बॉर्डर […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस