बिहार में सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, 50 ‘सुपर’ ड्रोन से ट्रैफिक और अपराधियों पर रहेगी नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 17 जनवरी 2026। बिहार पुलिस राज्य में बेहतर निगरानी और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए आधुनिक ड्रोन से लैस होगी। पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि मार्च 2026 तक 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। कुमार ने यहां पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि हर जिले को कम से कम एक ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा, जो 45 मिनट तक उड़ान भर सकेगा। एडीजी के अनुसार इसके अलावा, नदी क्षेत्रों में निगरानी के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को 10 उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन दिए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कुमार ने बताया कि इस प्रस्ताव को 14 जनवरी को उच्चस्तरीय समिति से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा, “यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पुलिस ड्रोन खरीदेगी। हमें उम्मीद है कि मार्च के अंत तक ड्रोन की खरीद पूरी कर ली जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि ड्रोन संचालन के लिए पुलिसकर्मियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये ड्रोन एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) प्रणाली से लैस होंगे, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान में मदद मिलेगी। 

कुमार ने कहा कि फिलहाल बिहार पुलिस निजी एजेंसियों से किराये पर ड्रोन सेवाएं ले रही है, जो उड़ान अवधि के आधार पर शुल्क लेती हैं, लेकिन अब विभाग ने अपनी खुद की ड्रोन इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन खरीदने से पहले बिहार पुलिस ने उन राज्यों से संपर्क किया, जहां पुलिस ड्रोन का उपयोग कर रही है और ड्रोन आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से भी बातचीत की गई। पुलिस के अनुसार भी थानों में सीसीटीवी और डैशबोर्ड लगाने की योजना के तहत केंद्र सरकार ने 112.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। 

Leave a Reply

Next Post

मौनी अमावस्या पर संगम तट पर विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को संगम जाने से रोका; साधुओं से धक्का-मुक्की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 18 जनवरी 2026। पुलिस से झड़प की सूचना वायरलेस पर प्रसारित होने के बाद बड़ी संख्या में अधिकारी फोर्स के साथ संगम तट पर पहुंच गए। पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद को रथ से नीचे नहीं उतरने दिया। कहा कि जुलूस के साथ संगम तट तक जाने […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग