संघ और विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली के ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी, दफ्तर के अंदर घुस गया था शख्स

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 जुलाई 2022 विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली स्थित कार्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जानकारी दी गई है कि विहिप के कार्यालय में एक आदमी बुधवार को घुस गया था और उसने यह धमकी दी. इसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. यह घटना बुधवार को दिल्ली के झंडेवालान में स्थित विश्व हिंदू परिषद के ऑफिस में हुई है. इसकी जानकारी खुद विहिप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दी है.

जानकारी दी गई है कि दिल्ली के झंडेवालान में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में एक शख्स घुसा और उसने धमकी देना शुरू कर दिया कि वह कार्यालय को बम से उड़ा देगा. इस पर ऑफिस में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. इस बीच इस शख्स को पकड़कर रखा गया था. पुलिस के पहुंचने पर उसे उसके हवाले कर दिया गया.

मध्य प्रदेश का रहने वाला है शख्स

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के ऑफिस में घुसकर धमकी देने वाले शख्स का नाम प्रिंस पांडे है. वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की ओर से उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक प्रिंस शुरुआती पूछताछ में बता रहा है कि वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में गया था. वहां उसने अपनी शिकायत के बारे में भी बताया था. लेकिन उसके बाद वह गुस्से में आया गया था और ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दे दी थी. पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर मामले में और पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Next Post

जूनियर इंजीनियर ने पत्नी व बेटी सहित खाया जहर, तीनों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 27 जुलाई 2022। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र ने अपनी पत्नी गीता व 16 वर्षीय बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर उन्हें आनन फानन ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां पत्नी […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल