पुलिस ने आगरा से 40 बांग्लादेशियों को दबोचा, बंगाल से बिहार के रास्ते पहुंचे, 20 हजार में पार होते हैं सीम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 05 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुफिया एजेंसी की सूचना पर कार्रवाई की। यह सीमा पार कराने के लिए एक व्यक्ति के हिसाब से 15-20 हजार रुपये देते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।  सिकंदरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित खाली जमीन पर कुछ बांग्लादेशी परिवार झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे। खुफिया एजेंसी की सूचना पर पुलिस ने रविवार को यहां छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 15 पुरुष और 13 महिलाओं को पकड़ा है। इनके साथ 12 साल से ऊपर के 4 और 3 माह से लेकर 8 साल तक के 8 बच्चों भी हैं।

सीमा पार कराने के लिए 20 हजार रुपये दिए

जांच के दौरान पुलिस को इनमें से कुछ लोगों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और वीजा भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये सभी लोग बंगाल बॉर्डर पार करके भारत में आए हैं। बिहार के रास्ते से यूपी पहुंचे हैं। बिहार से आने के दौरान इन्होंने ठेकेदार को सीमा पार कराने के लिए एक व्यक्ति के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक दिए हैं। यहां झुग्गी झोपड़ियों में रहकर मजदूरी कर रहे थे। घरों पर बिजली मीटर से लेकर डीटीएच कनेक्शन तक लगे हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इनको लाने वाले सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी आगरा में बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं।

खुफिया एजेंसी के अधिकारी कर रहे पूछताछ

पकड़े गए बांग्लादेशियों से खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। इनके भारत में आने के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। साथ ही यहां उनके आधार कार्ड और पासपोर्ट किसने बनवाए। यह भी पता किया जा रहा है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में फिर से हिंसा, बम विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता की मौत, पंचायत प्रमुख का भाई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 05 फरवरी 2023। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मारग्राम में एक बम विस्फोट में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत और एक सत्तारूढ़ पार्टी के पंचायत प्रमुख के भाई के घायल होने के कारण रविवार को राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक