लेंसकार्ट की नई उड़ान: मेलर और पॉपमार्ट संग प्रीमियम फैशन का धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 नवंबर 2025। भारत की अग्रणी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट ने बार्सिलोना के लोकप्रिय युवा आईवियर ब्रांड मेलर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर अपने वैश्विक ब्रांड हाउस विज़न को मजबूत किया है। साथ ही, कंपनी ने पॉप-कल्चर ब्रांड पॉपमार्ट के साथ रचनात्मक सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन दिसंबर के पहले सप्ताह में सिंगापुर से शुरुआत करेगा और जल्द ही भारत पहुंचेगा।

मेलर की बोल्ड, स्ट्रीट-कल्चर से प्रेरित डिज़ाइन अब लेंसकार्ट के 500 चयनित स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी। यह लॉन्च विशेष रूप से उन युवा और फैशन-फ़ॉरवर्ड उपभोक्ताओं के लिए है जो ग्लोबल ट्रेंड्स और अभिव्यक्तिपूर्ण स्टाइल की तलाश में हैं।

लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि लोग अपने आईवियर के माध्यम से अपनी पर्सनैलिटी को अभिव्यक्त कर सकें। मेलर और पॉपमार्ट जैसे ब्रांडों के जुड़ने से हमारे पोर्टफोलियो में एक नया जोश और वैश्विक आकर्षण आता है।”

Leave a Reply

Next Post

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में संजय-महिमा की नई जोड़ी छाएगी

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 नवंबर 2025। सोशल मीडिया पर संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की शादी वाली तस्वीरों ने खूब हलचल मचाई, हर कोई यही सोच रहा था कि क्या सच में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब राज़ खुल चुका […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग