खेल से बनाएं परस्पर स्नेह आत्मीयता और भाईचारे का माहौल: डॉ चरणदास महंत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि युवा क्षेत्र में अधिक से अधिक क्रिकेट सहित अन्य खेलों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वास्थ्य शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल आपसी सद्भावना, भाईचारे, परस्पर स्नेह और वधुत्व बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। जांजगीर चांचा जिले के सारागांव बाजार स्थित रंगमंच में सारागांव क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों की मांग पर डॉ महंत ने सारागांव में खेल स्टेडियम बनाने सकारात्मक कार्यवाही करने की बात कही।

नगर युवा सेना सारागांव के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ महंत के कर कमलों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय वर्षा बाधित इस लीग क्रिकेट मैच का आयोजन को उत्साह के साथ किया गया। डॉक्टर महंत ने इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, बम्हनीडीह जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साहू, सर्व श्री दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष भगवान सिंह, दिनेश शुरू, गुलजार सिंह, विवेक सिसोदिया, नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, खिलाड़ी, नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पत्रकार रवि शंकर पांडे ने किया।

Leave a Reply

Next Post

सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला की दृष्टि से उत्कृष्ट और उन्नत छत्तीसगढ़ के निर्माण में सब बने सहभागी: डॉ. महंत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी को उनके सर्वांगीण विकास का सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने, शिक्षा, साहित्य और कला की दृष्टि से उन्नत छत्तीसगढ़ राज्य बनाने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां