10 टन लोहा की हेरा-फेरी में आरोपी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : 10 टन लोहा की हेरा-फेरी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रक ड्राइवर चांद खान को अमानत में खयानत के मामले में नागपुर से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी भनपुरी के नार्दन ट्रांसपोर्ट से माल लेकर रवाना हुआ था. जिसे खमतराई थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है.

आरोपी ने कुछ दिनों पहले ट्रक मालिक इमरान खान और अफरोज के साथ मिलकर 10 टन लोहा की हेरा फेरी की थी. खमतराई थाने में अमानत में खयानत मामले में केस दर्ज है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली की ड्राइवर चांद खान भनपुरी के नार्दन ट्रांसपोर्ट से माल लेकर रवाना हुआ था. जिसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया है. मोहम्मद चांद गांव धौराटांडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली उत्तरप्रदेश का रहने वाला है. वहीं इस मामले के दो आरोपी इमरान और अफ़रोज़ अब भी फरार हैं.

खमतराई  थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद चाँद को अमानत में खयानत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

बता दें कि दीपक अग्रवाल के लोहे का सरिया को पिलानिया स्टील भिलाई से सरिया लोड कराकर नार्दन रोडलाईस की बिल्टी से लखनउ एवं बहराईच उत्तरप्रदेश में खाली करने के लिये भेजा गया था. लेकिन माल लखनउ एवं बहराईच उत्तरप्रदेश में न ले जाकर आरोपी मोहम्मद चांद अपने गांव धौराटांडा ले जाकर ट्रक में लोड सरिया को बिक्री कर दिया था. जिसके बाद अमानत में खयानत करने कि रिपोर्ट खमतराई ते में दर्ज कराई गई थी.

Leave a Reply

Next Post

स्लम क्षेत्रों में निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा से मिल रही है राहत

शेयर करे अस्पताल में लाईन लगाने और प्राईवेट इलाज में खर्च से मिली मुक्ति ढाई हजार से अधिक मरीजों का किया गया इलाज इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर : बिलासपुर शहर के स्लम क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति का गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सुविधा सहजता से उपलब्ध कराने के लिये प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविरों का […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग