जांच टीम के गठन के बाद फिर भड़की हिंसा, कांग्रेस विधायक का घर भी फूंका

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 05 जून 2023। मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र ने एक जांच टीम का गठन किया है। इसके बाद दोबारा रविवार को मणिपुर में हिंसा भड़क गई। रविवार को काकचिंग जिले के सुगनू इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई। इलाके में आगजनी भी हुई। बता दें, गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जांच टीम का नेतृत्व करेंगे। सुगनू इलाके के रहने वाले नानाओ ने बताया कि रविवार को हुई गोलीबारी 28 मई के मुकाबले काफी ज्यादा संगीन थी। नानाओ का कहना है कि सैरू में एक कांग्रेस विधायक के घर को भी आग के हवाले कर दिया गया था। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सुगनू की एक महिला चेंथोई का कहना है कि जब बाकी राज्य जल रहा था, तब सुगनू एक ऐसा इलाका था, जहां मैतई और कुकी दोनों शांति से रह रहे थे। लेकिन 28 मई को कुकी उग्रवादियों ने गांव पर हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार, हिंसा शुरू होने से अब तक कुल सात लाशों को बरामद किया गया है। जबकि, रहवासियों का कहना है कि आठ लोगों की मौत हुई है, दोनों पक्षों के चार-चार लोगों ने हिंसा में जान गंवाई है। महीने भर से अधिक जारी हिंसा में कुल 98 लोगों की मौतों हो चुकी है। वहीं, दो जून को इंफाल पश्चिम जिले के फायेंग गांव में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हो गया था। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि इंफाल के फाएंग और सेंजाम-चिरांग इलाके में भी रविवार को गोलीबारी हुई थी।

छह महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
हिंसा की जांच के लिए केंद्र सरकार ने एक तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। दल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हिमांशु शेखर दास और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रभाकर अलोका शामिल है। गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अजय लांबा जांच दल का नेतृत्व करेंगे। केंद्र ने दल की पहली बैठक के बाद अधिकतम छह माह में जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, हिंसा के कारण और कैसे हिंसा पूरे राज्य में फैली इसकी जानकारी जांच रिपोर्ट में शामिल करने के लिए कहा है।

अब जानिए, किन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जस्टिस लांबा पहले एक पब्लिक प्रोसिक्यूटर थे, जिन्हें 2006 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें 2011 में उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था। यहां से उन्हें 2019 में गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर असम भेजा गया था। पूर्व आईएएस अधिकारी दास असम-मेघालय कैडर के 1982 बैच के अधिकारी हैं, जो 13 साल तक अमस के वित्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वह मुख्य सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी अलोका 1986 बैच के तेलंगाना कैडर के अधिकारी हैं। तीन दशकों तक खुफिया विभाग के साथ वह मणिपुर में काम कर चुके हैं। अलोका को काउंटर टेरर, काउंटर इनसर्जेंसी, एंटी नक्सल थ्रेट्स में महारत हासिल है।

Leave a Reply

Next Post

वॉशिंगटन डीसी के ऊपर दिखा अज्ञात विमान, एफ-16 ने पीछा किया तो दुर्घटना का हुआ शिकार, चार लोग थे सवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 05 जून 2023। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ऊपर रविवार को एक अज्ञात विमान उड़ता दिखाई  दिया। संवेदनशील इलाका होने के चलते अमेरिकी वायुसेना के एफ-16 जेट विमानों ने भी उड़ान भरी। एफ-16 ने अज्ञात विमान के पायलट से संपर्क करने की कोशिश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं