हिंसा के बीच भाजपा विधायक ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, बंगाल में केंद्रीय बल भेजने की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग उठी है। हुगली जिले की पुरसुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बिमान घोष ने प्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में भाजपा विधायक ने बंगाल में जारी हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने और प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है। 

राज्यपाल सीवी आनंद बोस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में भाजपा विधायक ने हुगली में रामनवमी की शोभा यात्रा पर सुनियोजित तरीके से हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने शोभा यात्रा पर पथराव किया और तलवारों और बमों से हमला किया। आरोप है कि पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही और पुलिस की मौजूदगी में शोभा यात्रा में शामिल लोगों को पीटा गया। भाजपा विधायक ने ये भी दावा किया कि हिंसा से प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। भाजपा विधायक ने जल्द से जल्द हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती करने की मांग की है।  

हुगली में हिंसा
बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान हिंसा हुई थी। रविवार को इस हिंसा ने बंगाल के हुगली जिले को भी अपनी चपेट में ले लिया। हुगली में रविवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। हुगली के रिशरा इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हिंसा के दौरान हुए पथराव में भाजपा विधायक बिमान घोष भी घायल हो गए थे। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'उमेश की हत्या के लिए हमने शूटरों को रवाना किया...', अतीक के नौकर ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 03 अप्रैल 2023। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की क्रेटा कार में राइफल रखने वाले माफिया अतीक अहमद के भरोसेमंद नौकर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसने कई राज कबूले […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग