महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ, बोलीं- जल्द वापसी करेगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने भारत के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। सना ने कहा कि विराट ने बहुत ग्रेस के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मिली 10 विकेट से मिली हार को हैंडल किया। 24 अक्टूबर को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया। 1992 से लेकर 2019 के बीच पाकिस्तान कभी भी भारत के खिलाफ कोई भी वर्ल्ड कप मैच जीत नहीं पाया था। 12 लगातार हार के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली जीत नसीब हुई है। सना मीर ने कहा, ‘विराट ने हार को बहुत ग्रेस के साथ हैंडल किया, मैं उनकी खेलभावना की तारीफ करती हूं। टॉप एथलीट्स को इस तरह से देखना अच्छा लगता है। रोल मॉडल्स जब जब ऐसा करते हैं, तो अच्छा लगता है। विराट ने दिखाया कि टीम में वापसी करने का पूरा कॉन्फिडेंस है। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर टीम इंडिया बड़ी जीत के साथ इस टूर्नामेंट में जल्द वापसी करेगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए सना ने कहा, ‘इस प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान ने दिखा दिया है कि वह इस वर्ल्ड कप को जीतने का बड़ा दावेदार है, लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के सिर पर यह जीत नहीं चढ़ी। उनका पूरा फोकस अगले मैच पर है।’

Leave a Reply

Next Post

शोएब अख्तर की एंकर से हुई बहस, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने आन एयर ही दे दिया इस्तीफा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान के नेशनल टीवी पीटीवी स्पोर्ट्स पर मंगलवार की देर रात जमकर ड्रामा देखने को मिला, जब टीवी एंकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का अपमान किया तो शोएब अख्तर ने आन एयर ही अपना इस्तीफा दे दिया और वे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण