कार्तिक आर्यन होंगे लावा स्मार्टफोन्स का नया चेहरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 सितंबर 2022। भारतीय फोन निर्माता लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपनी स्मार्टफोन कैटेगरी को एंडॉर्स करने के लिए यंग सुपरस्टार कार्तिक आर्यन को अपना ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है, साथ ही कंपनी ने लावा ब्लेज़ प्रो का लॉन्च भी किया है।  लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत कार्तिक आर्यन, एनर्जी से भरपूर, बहुमुखी व्यक्तित्व वाले सेल्फ-मेड स्टार हैं। उनकी प्रगतिशील, आधुनिक एवं चुनौतीपूर्ण भावना लावा के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।  ब्राण्ड के साथ इस नई साझेदारी पर बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘‘स्वदेशी ब्राण्ड लावा के साथ जुड़ते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जिसने अपने आप को अग्रणी भारतीय आधुनिक स्मार्टफोन कंपनी के रूप में मजबूती से स्थापित किया है। यह देखकर अच्छा लगता है कि लावा आधुनिक तकनीकों के साथ देश के युवाओं को लुभा रही है। मुझे विश्वास है कि आज की पीढ़ी में नया बदलाव लाने की क्षमता है और इसके लिए हमें उन्हें सशक्त बनाना होगा। ‘‘लावा के लिए कार्तिक आर्यन को साईन करना परफेक्ट फिट है। दोनों अपनी-अपनी इंडस्ट्री में नियमों को चुनौतियां देते हुए नई उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। कार्तिक के शानदार परफोर्मेन्स के चलते उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत अधिक है, इसी तरह लावा के नए आकर्षक लॉन्च स्मार्टफोन सेगमेन्ट में नए मानक स्थापित कर रहे हैं। हम स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट भारतीय स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के मिशन की ओर अग्रसर हैं और कार्तिक के स्टारडम एवं उनके व्यक्तित्व के साथ हम अपने इस मिशन को तेज़ी से हासिल कर सकेंगे।’ मुग्ध रजित, हैड ऑफ मार्केटिंग, सेल्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी, लावा ने कहा।जल्द ही लावा कार्तिक आर्यन और अपने स्मार्टफोन्स की रेंज के साथ 360 डिग्री मार्केटिंग कैंपेन की शुरूआत भी करेगी।  गुणवत्ता और इनोवेशन्स पर ध्यान केन्द्रित करते हुए गहन अनुसंधान के बाद लावा के प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। लावा अपने उपभोक्ताओं के लिए  फीचर्स के युक्त स्मार्टफोन लाती है जो उन्हें उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करते हैं। कार्तिक आर्यन को ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त कर, लावा ज़्यादा से ज़्यादा उपभोक्ताओं, खासतौर पर मिलेनियल्स और जनरेशन-ज़ी को लुभावना चाहती है।  

Leave a Reply

Next Post

लंपी वायरस से 100 से ज्यादा मवेशियों की मौत, सीएम बोले हमें अपने पशुधन को बचाने लड़ाई लड़नी हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 22 सितंबर 2022। मध्य प्रदेश के 26 से ज्यादा जिलों में लंपी वायरस का संक्रमण फैल चुका है। इसके चलते 8 हजार के करीब मवेशी अब तक संक्रमित हो चुके है। 100 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक