सीमा पर ड्रोन मार गिराने वाली टीमों को एक लाख का इनाम, अब तक 22 का काम तमाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमृतसर (पंजाब) 30 दिसंबर 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन मार गिराने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। पंजाब में ड्रोन से नशा और हथियारों की तस्करी तेजी से बढ़ी है। बीएसएफ राइफल फायरिंग या जैमिंग तकनीक से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाली टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि से प्रोत्साहित कर रही है। इससे पहले जालंधर स्थित बीएसएफ की पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन व नशा-हथियारों के तस्करों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी। इस साल सीमा पर 22 ड्रोनों को मार गिराने में बीएसएफ ने सफलता हासिल की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि एक दर्जन से अधिक टीमों को इनाम दिया जा चुका है। 

आंकड़ों के मुताबिक बीएसएफ ने 2020 और पिछले साल (जम्मू में 2020 और पंजाब में 2021 में) केवल एक-एक ड्रोन को मार गिराया था। मगर इस बार यह आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ लगने वाली 2,289 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखे जाने की संख्या 2020 में 77 से बढ़कर 2021 में 104 और इस साल 23 दिसंबर तक 311 हो गई है। इनमें से लगभग 75 प्रतिशत ड्रोन पंजाब में देखे गए हैं। पाकिस्तान पंजाब में लगातार नशा और हथियारों की खेप भेजने की फिराक में लगा है। यही वजह है कि यहां ड्रोन की अधिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं। 

ऐसे ड्रोनों को मार गिराते हैं जवान
सीमा सुरक्षा बल ने इलेक्ट्रॉनिक जैमर और स्पूफर्स को भी सीमा पर तैनात किया है। इसकी मदद से ड्रोन को रास्ता भटकाने और मार गिराने में मद्द मिलती है। जैमर और स्पूफर ऐसे गैजेट हैं जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों का उत्सर्जन करते हैं और ड्रोन को नकली जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सिग्नल भेजते हैं और उन्हें बाद में ‘सॉफ्ट किल’ नामक डिवाइस के पायलट या जवानों द्वारा फायरिंग करके मार गिराया जाता है। ‘हार्ड किल’ नाम की बंदूक से जवान ड्रोन को मार गिराते हैं। 

बीएसएफ की मदद में लगे पंजाब पुलिस के 200 जवान
एक वरिष्ठ अधिकारी ने अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए बताया कि ऐसे कुछ उदाहरण हैं, जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन को जाम कर दिया और एक बार उपकरण हवा में स्थिर हो गया तो उसे मार गिराया गया। सीमा पर हिट टीमों को तैनात किया गया है। ड्रोन सीमा पर हथियार व नशीले पदार्थ गिराकर भले ही पाकिस्तान लौट जाए लेकिन तस्कर इस खेप को उठा नहीं पा रहे हैं। पंजाब पुलिस ने भी अपने 200 जवानों को बीएसएफ को उपलब्ध कराया है। 

Leave a Reply

Next Post

चीन में कोविड के गंभीर हालात से डब्ल्यूएचओ चिंतित, यात्रा पाबंदियों पर टेड्रोस ने कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 दिसंबर 2022। चीन में कोरोना के गंभीर हालात को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने चिंता जताई है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि चीन में कोरोना नियमों में ढील देने के बाद चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। विभिन्न […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर