हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पकड़ा, नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुरुग्राम 12 सितम्बर 2023। हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है। मोनू मानेसर को मंगलवार को करीब 12 बजे आईएमटी मानेसर एक से हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। मोनू को उसके गांव की मार्केट से हिरासत में लिया गया है। गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस ने मोनू को नहीं उठाया है। बल्कि सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है। 

आपको बता दें कि गौरक्षक मोनू मानेसर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद आठ महीने से फरार चल रहा था। 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो में जली हालत में दो शव मिले थे। जांच के बाद सामने आया था कि दोनों शव राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद और नासिर के थे। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप लगा था। मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव ही इनमें सबसे चर्चित नाम था।

गौरतलब है कि मोनू मानेसर बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है। बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में भी मोनू मानेसर जाना जाता है। मोनू मानेसर का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था। मोनू के साथ हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया था। 

Leave a Reply

Next Post

जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें - जस्टिम गौतम भादुड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 13 सितम्बर 2023। सरकार विभिन्न कानून बनाती है, जिसके क्रियान्वयन हेतु एजेंसी बनी हुई है, इसी में बच्चों से संबंधित बहुत सारे कानून बने हुए हैं, जो बच्चों के हित एवं कल्याण को संरक्षित करती है, जिन्हें आमजन तक पहुंचाये जाने में पैरालीगल वॉलिंटियर्स […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश