पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 56 हजार करोड़ रुपये की सौगात, जनसभा में बोले- ये विकास का नया अध्याय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मुझे यहां मिला है। 56 हजार करोड़ रुपये के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

‘विकास के अभियान को अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ाएंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है- गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने आदिलाबाद में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएमओ द्वारा कहा गया है कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा। पीएम मोदी ने पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का शुभारंभ किया। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी। इस यूनिट की देश में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों में 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी। पीएम मोदी मंगलवार को फिर से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर में करीब 3:30 बजे वे ओडिशा के जाजपुर जाएंगे और वहां 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जगन्नाथ मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, अनाधिकृत प्रवेश पर पुलिस ने नौ को हिरासत में लिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुरी 04 मार्च 2024। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर के भीतर […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़