मुरैना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत, पांच की मौत, तीन गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरैना 02 नवंबर 2022। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और डम्फर की टक्कर से हुआ। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में जारी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर बीती रात बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से लौट रहे थे, वहीं पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में  गंभीर रूप से घायल छः लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल व्यक्ति नूराबाद थाना इलाके के बित्तोली गांव के रहने वाले हैं और बीती रात ग्वालियर से वापस अपने घर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को नूराबाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री बोले- खत्म हो गई घोटालों की गुंजाइश, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दे रहे जोर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के साथ मेल खाता है, जिन्होंने अपना जीवन ईमानदारी, पारदर्शिता और सार्वजनिक सेवा के निर्माण के लिए समर्पित कर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल