एसआई पर चार साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोप, भाजपा ने गहलोत सरकार पर बोला हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दौसा 11 नवंबर 2023। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक चार की मासूम के साथ सब इंस्पेक्टर (SI) ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी तो बच्ची का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। यहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया। मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। 

घटना लालसोट के राहुवास थाना इलाके की हैं। यहां रहने वाले एक पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह वह नाइट ड्यूटी कर गांव वापस आया था। दोपहर में वह सो रहा था। उसकी चार साल की बेटी और पत्नी घर में थी। इस दौरान घर के बाहर खेल रही बच्ची को  सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह (54) बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची मां के पास पहुंची और रोते हुए घटना की जानकारी दी। आरोपी एसआई ने मासूम को 50 रुपये भी दिए थे। बेटी के कहने पर मां ने कपड़े देखे तो उसे दुष्कर्म का पता चला। उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता का पिता शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा तो एएसआई छोटेलाल और कांस्टेबल टीकाराम ने उसके साथ मारपीट कर दी। डंडा लगने से पीड़िता के पिता का हाथ भी टूट गया। 

पीड़ित से मारपीट के बाद बढ़ा हंगामा
पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट के बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंची और सब इंस्पेक्टर को पकड़कल पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों की भीड़ जैसे-तैसे एसआई को छुड़ाया। घायल हालत में आरोपी एसआई को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दुष्कर्म के मामले में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और आरोपी एसआई के फांसी की सजा देने की मांग की है। 

भाजपा के सांसद और विधायक प्रत्याशी मीणा ने गहलोत सरकार को घेरा 
घटना की सूचना पर भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और अन्य नेताओं ने राहुवास पहुंचकर प्रशासन से घटना को लेकर बात की। मीणा ने कहा कि पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की जांच के लिए दौसा जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। हमारी मांग पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि थाने के सभी कर्मचारियों को निलंबित किया जाए। पीड़ित बच्ची के पिता के साथ भी मारपीट की गई है। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी के साथ सुरक्षा भी दी जाए। मांगें नहीं मानी गईं तो धरना दूंगा।

Leave a Reply

Next Post

अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। अफ्रीका के साथ भारत के व्यापार ने आज इतिहास रच दिया है। अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार आज 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच पिछले कुछ […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी