गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझाने पर टीम को किया पुरस्कृत

indiareporterlive
शेयर करे

आई.जी., एस.एस.पी. सहित पूरे टीम को ढाई लाख रूपए का नकद इनाम

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 अप्रैल 2021। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की कम समय में गुत्थी सुलझाने और पीड़ित की सकुशल वापसी पर टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। गृह मंत्री श्री साहू ने आज प्रकरण से जुड़े जांच टीम के आई.जी, एस.एस.पी सहित पूरी टीम को ढाई लाख रुपए के नकद इनाम का वितरण किया। श्री साहू ने प्रकरण जांच दल के सभी सदस्यों को प्रकरण की गुत्थी सुलझाने पर हौसला अफजायी की।

उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड के जांच दल में शामिल आई.जी डॉ. आनंद छाबड़ा, एसएसपी आरिफ शेख, एएसपी पंकज चंद्रा, तारकेश्वर पटेल समेत सभी सीएसपी, टीआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने पर गृहमंत्री द्वारा नकद इनाम देने की घोषणा की गई थी। ज्ञात हो कि- गत वर्ष 8 जनवरी को उद्योगपति प्रवीण सोमानी सिलतरा स्थित अपनी फैक्ट्री से घर के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में छानबीन के बाद उसके यूपी में होने का पता चला था। खुद एसपी आरिफ शेख यूपी जाकर सोमानी को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा कर सकुशल रायपुर वापस लाए थे। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा : रायपुर जिले को मिला चार राष्ट्रीय पुरस्कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 अप्रैल 2021। भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा नेशनल पंचायत अवार्ड 2021 की घोषणा की गई है। इसके तहत रायपुर जिले को चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से नवाजा गया है। कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन के कुशल मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण