रात्रि गश्त में 50 हजार रुपए मूल्य की सागौन लकड़ी जप्त

indiareporterlive
शेयर करे

वन क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध कटाई की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा सघन अभियान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के खासकर ओड़ीसा राज्य की सीमा क्षेत्र में वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा रात्रि में भी गश्त लगाकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान गत दिवस 22 अक्टूबर को टायगर रिजर्व के रात्रि गश्त दल द्वारा इन्दागांव रेंज में मौके पर ही लगभग 50 हजार रूपए मूल्य की सागौन लकड़ी का अवैध कटाई कर सायकल से परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसमें अन्य 4 लोंगो की खोजबीन जारी है। वहां सागौन वृक्ष की अवैध कटाई कर परिवहन कर रहे पकड़ा गया व्यक्ति ओड़िसा राज्य का है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक श्री एच.एल. रात्रे ने बताया कि टायगर रिजर्व के अंतर्गत सभी 8 रेंजों में निगरानी दल का गठन किया गया है। इनके द्वारा वन क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अतिक्रमण तथा अवैध कटाई की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मुख्य वन संरक्षक श्री रात्रे द्वारा वनमंत्री अकबर के निर्देश के परिपालन में टायगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र अधिकारियों और सहायक संचालकों की सतत रूप से बैठक ली जा रही है और उन्हें तत्परता से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Next Post

शेयर करेसड़क दुर्घटनायें रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें: आर.के.विज विशेष महानिदेशक श्री विज ने सभी जिलों के यातायात प्रभारियों के कार्यों समीक्षा की इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर: पुलिस मुख्यालय, अटल नगर नवा रायपुर में 21 एवं 22 अक्टूबर 2019 को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं