केयरटेकर ही निकली बुजुर्ग पर हमले की मास्टरमाइंड

Indiareporter Live
शेयर करे

प्रेमी और दोस्त से कराया हमला; मृत समझकर भागे आरोपी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 26 सितंबर 2026। राजधानी भोपाल के अवधपुरी स्थित न्यू श्रीराम परिसर फेस-3 में शुक्रवार को दिनदहाड़े रिटायर्ड माइनिंग अधिकारी पर हुए हमले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वारदात की साजिश घर की केयरटेकर ने रची थी। उसने अपने सिवनी मालवा निवासी प्रेमी और उसके दोस्त को बुजुर्ग के घर भेजा था। दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग पर हमला किया और उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी और साथी की तलाश जारी है।

बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से किया वार
पुलिस के अनुसार, न्यू श्रीराम परिसर निवासी मोहन चौधरी (71) पन्ना डायमंड प्रोजेक्ट से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह अपनी पत्नी कमला और बेटे आनंद के साथ रहते हैं। कमला के कूल्हे का ऑपरेशन हुआ है और वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखभाल के लिए परिवार ने सात सितंबर से समीक्षा नाम की महिला को केयरटेकर रखा था। उनका बेटा आनंद मैनिट से पीएचडी की तैयारी कर रहा है।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आनंद कॉलेज चला गया था। करीब 11 बजे समीक्षा ग्राउंड फ्लोर पर कमला को नहलाने के लिए गई थी। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हो गए। पहली मंजिल पर मौजूद मोहन चौधरी का दोनों आरोपियों से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर की ओर आने लगे। पड़ोसियों को आता देख दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने मोहन चौधरी के सिर पर हथौड़े से जोरदार वार कर दिया। सिर से खून निकलने के बाद बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दोनों आरोपी उन्हें मृत समझकर बाइक से मौके से फरार हो गए।

जांच में सामने आई केयरटेकर की भूमिका
घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल मोहन चौधरी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर अवधपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला घर में घुसकर लूट की कोशिश का लग रहा था, लेकिन घर की तलाशी और जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने घर में काम करने वाली केयरटेकर समीक्षा से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसकी भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में समीक्षा ने वारदात में अपने प्रेमी और उसके दोस्त के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब उसके प्रेमी और साथी की तलाश की जा रही है।

घटना से रहवासियों में आक्रोश
दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में बुजुर्ग पर हमले की घटना के बाद न्यू श्रीराम परिसर और आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों में आक्रोश है। रहवासियों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बदमाशों के हौसले बढ़े हैं। रहवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

कोहली बोले- 2027 में आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूंगा

शेयर करेजीत के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; टेस्ट, टी-20 से पहले ही रिटायर हो चुके इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। विराट कोहली ने कहा कि वे अगले साल देश के लिए आखिरी बार वर्ल्डकप खेलेंगे। कोहली ने कहा कि वे पूरी तरह तैयार हैं और […]

You May Like

लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता....|.... दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार....|....सास-ननद की शिकायत पर बहू और मायके पक्ष को राहत नहीं, ट्रायल के निर्देश....|....सोन नदी में बाढ़ का मंडराया खतरा....|....सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर चलाई गैंती....|....21 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे एमपी, उज्जैन सबसे आगे....|....गोमुख ट्रैक पर पैर फिसलने से खाई में गिरे महाराष्ट्र के यात्री....|.... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- विपक्ष देश को गुमराह कर रहा....|.... जजों को पूछताछ काउंटर के क्लर्क की तरह करना पड़ रहा है काम....|....यूपी: प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर