लेटेस्ट महिला टी20 रैंकिंग : स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा टॉप-5 में कायम, मेग लेनिंग बनीं नंबर वन बल्लेबाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जुलाई 2022 । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी लेटेस्ट महिला टी20 रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा टॉप-5 में बनी हुई हैं। मंधाना 681 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे जबकि शेफाली 679 रेटिंग प्वाइंट लेकर पांचवें नंबर पर कायम हैं। मंधाना और शेफाली के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज शीर्ष 10 में मौजूद नहीं हैं। 

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग ने हमवतन बेथ मूनी से नंबर वन की कुर्सी छीन ली है। पाकिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वालीं लेनिंग अब 731 रेटिंग प्वाइंट के साथ दुनिया की नंबर वन टी20 बल्लेबाज बन गई हैं। मूनी अब दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उनके लेनिंग से तीन रेटिंग प्वाइंट कम है। आयरलैंड के खिलाफ उन्हाेंने दो पारियों में 113 रन बनाए थे। उसी मैच में मूनी केवल नौ रन ही बना पाई थीं। 

मूनी की हमवतन ताहलिया मैकग्राथ भी लेटेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 15 पायदान ऊपर चढकर 13वें नंबर पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की तिकड़ी लौरा वोल्वार्ड्ट (14वें), ऐनी बॉश (21वें) और ताज़मिन ब्रिट्स ( 24वें) ने भी इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद बल्लेबाजों की लिस्ट में काफी प्रगति की है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान में बारिश से बुरा हाल, सड़कें और पुल बहे; हाईवे तक बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलूचिस्तान 27 जुलाई 2022 । पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांत में लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। पहली ही बारिश से कराची जैसे शहर डूब गए थे और कई लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर से बारिश का […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान