छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजनाओं की अब होगी ऑनलाइन माॅनिटरिंग, सीएम ने पोर्टल बनाने के दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निकट भविष्य में राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं की माॅनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाईन करेंगे. मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं की माॅनिटरिंग में सुविधा की दृष्टि से यह निर्णय लिया है कि इनकी माॅनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन की जाए. साथ ही इससे फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आम जनता के साथ आसानी से साझा भी की जा सकेगी. उन्होंने राज्य की पांच प्रमुख फ्लैगशिप की माॅनिटरिंग के लिए वेबपोर्टल तैयार करने की जिम्मेदारी चिप्स को सौंपी है. बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं की लगातार माॅनिटरिंग की जाती है ।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रारंभिक तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम अस्पताल योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं. आवश्यक होने पर इनमें अन्य योजनाएं भी जोड़ी जा सकेंगी ।

इन सभी योजनाओं की माॅनीटरिंग के लिए वेबसाईट बनाने की जिम्मेदारी चिप्स को दी है. सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने विभागों और संबंधित संचालनालयों से इसके लिए एक नोडल अधिकारी नामांकित करके तत्काल चिप्स को सूचित करें. नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे चिप्स को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं और चिप्स के साथ सहयोग करके 10 दिन के भीतर वेबसाईट तैयार करने में सहायता करें ।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डाॅ. आलोक शुक्ला को वर्तमान कर्तव्यों के साथ इस कार्य में चिप्स की सहायता करने का कार्य भी सौंपा गया है. सभी विभागों एवं चिप्स को इस संबंध में 3 दिन में एक कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने 10 दिनों में पोर्टल बनाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव को इस संबंध में तत्काल आदेश जारी करने को कहा है ।

Leave a Reply

Next Post

आरसमेटा के सरपंच व उसके भाई की अभी तक गिरफ्तारी नही

शेयर करेराजेन्द्र जायसवालइंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)22 अप्रैल 2020।  जांजगीर चाम्पा जिला के ग्राम पंचायत आरसमेटा के सरपंच व उसके भाई खिलाप आज तक गिरफ्तारी नही हो सकी अकलतरा ब्लॉक के अंर्तगत ग्राम पंचायत आरसमेटा में दीपक जायसवाल जो पैसा से ट्रक चालक है वह 11 अप्रैल को आपने मालिक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक