गृहमंत्री ने किया ग्राम भिंभौरी उप तहसील का शुभारंभ : मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज बेरला तहसील के ग्राम भिंभौरी मे उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। केबिनेट मंत्री ने भिंभौरी मे 32 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भुमिपूजन एवं लोकार्पण किया। भिंभौरी मे उप तहसील खुलने से अंचल के किसानों को अपने जमीन संबंधित राजस्व समस्याओं के निराकरण मे सहुलियत मिलेगी, और उनके आने जाने का समय बचेगा। मुख्यमंत्री ने आमजनता की समस्याओं को ध्यान मे रखकर जन भावनाओं का सम्मान करते हुए ग्राम भिंभौरी को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी। आज कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री श्री साहू ने पिरदा चैक से भिंभौरी सड़क का चैड़ीकरण करने, बेरला रेस्टहाउस का उन्नयन पिरदा मे सिंचाई विभाग के रेस्टहाउस का उन्नयन करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, कलेक्टर शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरा वर्मा, उपाध्यक्ष नवाज मोहम्मद खान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री संदीप ठाकुर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती चेतना बबला वर्मा, कुमारी पूजा टिकरिहा, सरपंच ग्राम पंचायत भिंभौरी श्रीमती महेश्वरी धीवर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

धान की फसलों को माहो आदि बीमारियों से बचाने किसानों को सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलौदाबाजार 12 अक्टूबर 2020। वर्तमान में जिले के अधिकांश क्षेत्रों में धान की फसल में माहो, फुदका, चितरी बंकी, पŸाी मोड़ आदि कीटों द्वारा नुकसान पहुंचाये जाने की जानकारी कृषकों द्वारा निरन्तर रूप से की जा रही है। लगातार बदलते मौसम एवं सही दवाई का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण