नवनिर्वाचित चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक रामजन बेंजाम ने शुक्रवार को शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाई। विधायक रामजन बेंजाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को 17862 वोटों से हराया है। चित्रकोट विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था और 24 अक्टूबर को नतीजे आए हैं। विधानसभा में अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 69 हो गई है। 

शपथ ग्रहण के बाद विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को दूर कने की कोशिश करूंगा। पिछले 15 सालों में भाजपा सरकार ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। विधायक राजमन बेंजाम ने अपनी जीत के लिए सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री अनिला भेड़िया, सांसद दीपक बैज सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

सुनील कुजूर की जगह आरपी मंडल हाेंगे राज्य के नए मुख्य सचिव

शेयर करेरायपुर | वरिष्ठ आईएएस अफसर आरपी मंडल राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे सुनील कुजूर का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र  सरकार ने एक्सटेंशन देने से इनकार कर दिया है। मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। वे 1987 बैच के अाईएएस हैं। वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर इस महीने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं