खेत में फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौत

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रमजयगढ़ : प्रदेश में हाथियों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है.

जानकारी के अनुसार कापू रेंज अंतर्गत खम्हार गाँव के जुनापारा में बीती रात 45 वर्षीय बरत सिंह राठिया खेत में फसल की रखवाली कर रहा था. तभी वहां दंतैल हाथी आ गया. जिससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाता कि हाथी ने उसे मारना शुरु कर दिया. हाथी के हमले से उसके हाथ पैर तक टूट गए और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

घटना की खबर जब सुबह गांव के ग्रामीणों को लगी, तो इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन अधिकारी और पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. वहीं मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. लेकिन घटना स्थल तक कोई वाहन नहीं पहुंच पाने की वजह से खाट में रखकर शव को बाहर निकाला गया.

Leave a Reply

Next Post

नौकर ने होटल व्यवसायी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

शेयर करेरायपुर : राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है. खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में होटल व्यवसायी सवाई जोशी पर उसी के नौकर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'