सचिन बोले- वनडे में बल्लेबाजों का दबदबा, गेंदबाजों को भी दिया जाए महत्व, टेस्ट के लिए कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजों का अधिक दबदबा है और गेंदबाजों को भी महत्व मिलना चाहिए। वनडे में गेंद व बल्ले के बीच असंतुलन पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों की रुचि बनाए रखने के लिए टेस्ट मैच हर तरह की पिचों पर होने चाहिए। पांच दिवसीय मैच एक क्रिकेटर के लिए असली परीक्षा माना जाता है।

गेंदबाज नहीं करा सकता रिवर्स स्विंग
सचिन ने कहा- आप पलक झपकते हैं और मैच खत्म हो जाता है। मुझे लगता है कि तीनों प्रारूप अलग हैं, लेकिन वनडे प्रारूप को करीब से देखने की जरूरत है। गेंद और बल्ले के बीच असंतुलन है और इस समय बल्लेबाजों के पक्ष में अधिक है।

सोमवार को सचिन 50 साल के हो जाएंगे। उन्होंने कहा- गेंदबाजों को भी कुछ मदद करनी चाहिए क्योंकि मौजूदा नियमों में बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा है। वनडे में दो नई गेंद से पारी शुरू होने के कारण 25 ओवर के मैच के बाद गेंद 12 या 13 ओवर पुरानी होती है जिससे गेंदबाज रिवर्स स्विंग नहीं कर सकता है। इससे गेंद न तो नरम होती है न ही उसका रंग फीका पड़ता है।

स्पिन गेंदबाज नहीं दे पा रहे चकमा
उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों को भी फायदा मिलना चाहिए। मुझे लगता है कि वह तत्व अभी इस खेल से गायब है। 30 गज के दायरे में पांच क्षेत्ररक्षकों के होने से स्पिन गेंदबाज अपनी लाइन में ज्यादा बदलाव लेने का खतरा नहीं ले पा रहे हैं। ऑफ स्पिनर मिडल स्टंप की लाइन में गेंद कर रहे हैं और इससे वह बल्लेबाज को चकमा नहीं दे सकते हैं। हम एक रक्षात्मक लाइन के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और हमें कुछ बदलाव करने की जरूरत है।’

टॉस की अहमियत हो जाएगी खत्म
सचिन ने वनडे क्रिकेट को 25-25 ओवर की चार पारियों में बांटने के अपने पहले दिए सुझाव पर कहा, ‘अभी 50-50 ओवर का मैच है, लेकिन यदि आप 25 ओवर के लिए पहले बल्लेबाजी करते हैं और फिर दूसरी टीम 25 ओवर के लिए बल्लेबाजी करेगी। फिर आप अगले 25 ओवर में वहीं से शुरुआत करेंगे जहां से आपने पहले 25 ओवर खेले थे। इससे टॉस की अहमियत खत्म हो जाएगी क्योंकि मौजूदा प्रारूप में टॉस से एक टीम फायदा उठा लेती है।

अलग-अलग गेंद से हों टेस्ट मैच
टेस्ट क्रिकेट को लेकर सचिन ने कहा, ‘टेस्ट मैच सभी तरह की पिचों पर होने चाहिए जिससे प्रशंसकों की रुचि इस प्रारूप में बनी रहेगी। यह प्रारूप हमारे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। अलग-अलग जगहों पर अलग गेंदों के इस्तेमाल से टेस्ट क्रिकेट और चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम पर फिर दिया बड़ा बयान, अब बताया 'माइंडगेम'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। केंद्रीय कानून मंत्री अक्सर सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर मुखर रहे हैं। अब अपने ताजा बयान में रिजिजू ने कहा कि कॉलेजियम मुद्दा बस एक माइंडगेम है और वह इस बारे में बात नहीं करेंगे। दरअसल किरेन रिजिजू से […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर