ममता सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- पश्चिम बंगाल में पत्रकारों को बनाया जा रहा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प. बंगाल में पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार को मीडिया के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की नसीहत दी है। राज्यसभा में तृणमूल सांसद डोला सेन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प. बंगाल इकलौता राज्य है, जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। राज्य में बीते आठ सालों में पत्रकारों पर हमले की बाढ़ आ गई है। वह भी तब, जब गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर राज्यों को ऐसे हमलों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के भी तमाम प्रयासों के बावजूद ऐसी घटनाएं नहीं रुक रहीं।

राहुल गांधी पर वार…नाम बड़े और दर्शन छोटे
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के मामले में विपक्ष और खासतौर से राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मशार किया है। राहुल गांधी की ओर से मिमिक्री का वीडियो बनाए जाने को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने साबित किया है कि इनके नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं।

Leave a Reply

Next Post

साउथ के पीवीआर और मिराज पर रिलीज होगी सालार! प्रभास की फिल्म को मिली स्क्रीन की समान हिस्सेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2023। अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर