जीन में बदलाव से बच्चों की लंबाई पर प्रभाव पड़ना संभव, रिसर्च में हुआ खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जुलाई 2022। जीन में बदलाव के कारण बच्चे की लंबाई प्रभावित हो सकती है। दरअसल, सर गंगा राम अस्पताल के इंस्टीट्यूट ऑ़फ जेनेटिक्स एंड जेनोमिक्स ने असामान्य रूप से कम लंबाई के बच्चों पर एक शोध किया। ऐसे 455 बच्चों पर किए अध्ययन में एक जनवरी 2017 से 31 अक्टूबर 2018 के बीच 22 महीने में आए बच्चों को शामिल किया गया। इनकी उम्र 10 महीने से 16 वर्ष तक की थी।

शोध में यह सामने आया : अध्ययन के संबंध में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स की चेयरपर्सन, डॉ. रत्ना दुआ पुरी ने कहा कि शोध में हमने ऐसे बच्चे जिनमें अन्य कारणों के अलावा लंबाई का असामान्य रूप से छोटा होना एक कारण था, उनमें जेनेटिक कारणों का पता लगाने की कोशिश की।

विकास रुक जाता है : उन्होंने कहा कि जीन में खराबी के कारण बच्चों के शरीर का विकास रुक जाता है। शोध में पाया गया कि लक्षण एवं शारीरिक परीक्षण के आधार इसका कारण पता लगाया जा सकता है। शोध में 65 फीसदी बच्चों में असामान्य कम लंबाई का कारण क्लीनिकल परीक्षण द्वारा पता किए गए। अन्य में उनके क्लीनिकल प्रोफाइल के हिसाब से अतिरिक्त जेनेटिक टेस्ट कराए गए। इसमें पता चला कि लंबाई का उतार-चढ़ाव सामान्य रूप से परिवार से मिले जीन से होता है, लेकिन असामान्य रूप से कम लंबाई का कारण बच्चे के जीन में बदलाव हो सकता है। डॉ. रत्ना दुआ पुरी ने कहा कि अगर परिवार के अंदर बच्चे में असामान्य रूप से लंबाई छोटी हो और शरीर का विकास धीमी गति से हो रहा हो तो डॉक्टर की राय लेनी जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

ये कैसी लापरवाही! एक ही सिरिंज से लगा दिया 39 छात्रों को कोरोना रोधी टीका, एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सागर 28 जुलाई 2022। मध्यप्रदेश के सागर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां एक ही सिरिंज से स्कूल के 39 बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का मामला सामने आया है। बच्चों के माता पिता के इस मामले की शिकायत […]

You May Like

प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह