नई शुरुआत करेंगे…गुरू पूर्णिमा पर शरद पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 03 जुलाई 2023। शरद पवार सोमवार को कराड में अपने गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिवंगत चव्हाण के स्मारक पर 82 वर्षीय नेता की यात्रा को उनके द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसके एक दिन बाद उनके भतीजे अजीत पवार ने राकांपा में विभाजन के बाद उप मुख्यमंत्री बन गए।

शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह अपने भतीजे अजित पवार के विद्रोह से विचलित नहीं हुए हैं और लोगों के बीच जाकर नई शुरुआत करेंगे। वह सोमवार सुबह पुणे से कराड के लिए रवाना हुए और रास्ते में उन समर्थकों से मिलने के लिए रुके जो सड़क किनारे उनका स्वागत करने और उन्हें समर्थन देने के लिए खड़े थे। कराड में शरद पवार का हजारों समर्थकों और स्थानीय विधायक बालासाहेब पाटिल ने स्वागत किया. कराड के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे।  वहीं,  राकांपा प्रमुख के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, राज्यसभा की सदस्य वंदना चव्हाण, राकांपा के प्रवक्ता अंकुश काकड़े, पार्टी की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

तो इससे पहले शरद पवार ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यह घटनाक्रम कोई ‘‘गुगली” नहीं ‘‘डकैती” है। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी में नया नेतृत्व तैयार करेंगे और जब ऐसी परिस्थितियां आती हैं तो उन्हें काम करने के लिए और अधिक ऊर्जा मिलती है। राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा था कि भविष्य के लिए भी पार्टी का चेहरा वह ही हैं।  

Leave a Reply

Next Post

बिना अनुमति हज यात्रा करने वाले 17 हजार से ज्यादा लोग हिरासत में...सऊदी अरब पुलिस का एक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। सऊदी अरब की पुलिस ने यहां के अधिकारियों की अनुमति के बिना हज यात्रा करने का प्रयास करने वाले 17 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां