बिना अनुमति हज यात्रा करने वाले 17 हजार से ज्यादा लोग हिरासत में…सऊदी अरब पुलिस का एक्शन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। सऊदी अरब की पुलिस ने यहां के अधिकारियों की अनुमति के बिना हज यात्रा करने का प्रयास करने वाले 17 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एसपीए ने बताया कि सऊदी सुरक्षा बलों ने हज के लिए आवश्यक कानूनी मंजूरी के बिना यात्रा कर रहे करीब 17,615 लोगों को हिरासत में लिया, इनमें से 9,509 लोगों ने निवास, कार्य और सीमा सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया।

एजेंसी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को बिना अनुमति के हज स्थलों तक ले जाने के आरोप में अन्य 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि पिछले सप्ताह, 20 लाख से अधिक लोगों ने हज किया, जो मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर मक्का की वार्षिक इस्लामी तीर्थयात्रा है। एजेंसी के अनुसार, कोरोना वायरस के बाद से यह पहली बार है, जब सऊदी अधिकारियों ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हज करने की अनुमति दी। 

Leave a Reply

Next Post

13 जुलाई को लॉन्च होगा भारत का मून मिशन चंद्रयान-3...एक अनोखे ‘लॉन्च' का गवाह बनेगा श्रीहरिकोटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जुलाई 2023। भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रमा मिशन के लिए चंद्रयान-3 के अगले सप्ताह रवाना होने से कुछ घंटे पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) में ‘रॉकेट लॉन्चपैड’ एक अनोखे ‘लॉन्च’ का गवाह बनेगा। यह किसी रॉकेट का प्रक्षेपण (लॉन्च) नहीं, […]

You May Like

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला....|....वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट....|....बीकॉम के बाद अपनाई 100% जैविक खेती और डेयरी....|....चिकन-दुकान पर गाली देने से रोका,युवक ने कैंची किया हमला....|....चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे पर फैसला नहीं....|....खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक....|....अति प्राचीन है रायपुर का बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर....|....एसीएफआई ने अमृतसर में कृषि डीलरों और वितरकों के लिए टिकाऊ कृषि जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया....|....सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे - कांग्रेस....|....सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार