‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

शेयर करे

20 मिलियन व्यूज़ के साथ राज रंजीत का बड़ा धमाका

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 जुलाई 2026। राज रंजीत और युक्ति कपूर पर फिल्माया गया बॉलीवुड स्टाइल म्यूजिक वीडियो “राजमहल बना दूँ पटना में” महज़ 10 दिनों में 2 करोड़ (20 मिलियन) से अधिक व्यूज़ हासिल कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन और हूक स्टेप ने इस गीत को वायरल बना दिया है, जबकि अमित मिश्रा और कल्पना पटवारी की आवाज़ तथा कुणाल मिश्रा के संगीत ने इसे चार्टबस्टर का दर्जा दिलाया। मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में फिल्माए गए इस गीत में राज रंजीत और युक्ति कपूर की केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और लाखों रील्स इस पर बनाई जा चुकी हैं। राज रंजीत कहते हैं, “मैं सभी दर्शकों का दिल से आभारी हूँ। एक नए चेहरे को 20 मिलियन लोगों का प्यार मिलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।” अपने म्यूजिक लेबल हर्ष म्यूजिक रिकॉर्ड्स (एचएमआर) के जरिए राज रंजीत अब साफ-सुथरे और पारिवारिक संगीत को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसी सोच के तहत भोजपुरी गीत “सेनूरा का कसूर” और “विवाह रीत” भी रिलीज किए गए हैं। ‘विवाह रीत’ में जरीना वहाब और पल्लवी सिंह जैसे कलाकार पारिवारिक मूल्यों और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते नज़र आते हैं।

राज रंजीत का कहना है, “हमारा उद्देश्य नए कलाकारों को मंच देना और राजश्री व यश चोपड़ा की फिल्मों जैसी पारिवारिक और संस्कारपूर्ण संगीत परंपरा को आगे बढ़ाना है। पल्लवी सिंह ने कहा, “जरीना वहाब जी के साथ काम करना यादगार अनुभव रहा। ‘विवाह रीत’ की विदाई वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान मैं सचमुच भावुक हो गई थी।” 150 से अधिक म्यूजिक एल्बमों में अपनी आवाज़ दे चुके राज रंजीत अब अभिनेता, गायक और निर्माता के रूप में एचएमआर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के मिशन पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

₹650 करोड़ के आईपीओ के साथ बाजार में उतरी कुसुमगर

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 जुलाई 2026। भारतीय पूंजी बाजार में एक और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी दस्तक देने जा रही है। हाई-परफॉर्मेंस इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाने वाली कुसुमगर लिमिटेड 8 जुलाई, 2026 से अपना ₹650 करोड़ का आईपीओ निवेशकों के लिए खोल रही है। रक्षा, एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव और […]

You May Like

किम जोंग उन की परमाणु-सक्षम नौसेना बनाने की तैयारी तेज, नए विध्वंसक 'कांग कोन' से किया हथियारों का परीक्षण....|....गगनयान मिशन में ISRO की बड़ी छलांग: 'SOLVE' रॉकेट मोटर का पहला टेस्ट सफल....|....भीषण गर्मी में अमेरिका ने मनाया 250वां आजादी दिवस, चर्चा में ट्रंप का बड़ा संदेश और रिकॉर्ड आतिशबाजी....|....अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे कश्मीर....|....पीओके विद्रोह: नियंत्रण रेखा के दोनों ओर आंदोलन की तैयारी, भारत के लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील....|....यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, रास्ता बंद....|....​पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ और पूरे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति : किरण देव....|....किच्चा सुदीप–प्रियामणि बने सनप्योर के 30 साल के भरोसे का चेहरा....|....कोमल जैन ने बदली गोल्ड-लुक ज्वेलरी की दुनिया....|....₹650 करोड़ के आईपीओ के साथ बाजार में उतरी कुसुमगर