पीयूष जैन के पास कम पड़ गए बक्से-तिजोरी? इत्र कारोबारी ने कैश छिपाने के लिए जमीन के नीचे बनाए थे बंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कन्नौज 29 दिसंबर 2021। कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) के छापों के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब डीजीजीआई टीम के साथ मौजूद रहे एक आधिकारी चश्मदीद ने दावा किया है कि पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर में जमीन के नीचे बनाए गए दो बंकरों से भी कैश की बरामदगी हुई है। पांच दिन के रेड में डीजीजीआई टीम के साथ रहे अमित दुबे ने कहा, ”बहुत मुश्किल के बाद जमीन के नीचे बने दो बंकरों से कैश बरामद हुआ था। परिवार के लोगों को भी इस पैसे को लेकर कोई जानकारी नहीं थी।” इससे पहले बुधवार को डीजीजीआई ने कारोबारी के घर पर छापेमारी की कार्रवाई पूरी की। 

अघोषित संपत्ति, कैश, सोना और चंदन की लकड़ियां बरामद होने के बाद कानपुर के कारोबारी को सीजीएसटी ऐक्ट की धारा 67 के तहत रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। एएनआई से बात करते हुए डीजीजीआई के अडिशनल डायरेक्टर जाकिर हुसैन ने कहा, ”हमने ‘पंचनामा’ कर लिया है। हमने सोना बरामद किया और इसे डीआरआई को दे दिया गया है। लेकिन जांच जारी है। कानपुर में मिला सोना अलग है, यहां हमने करीब 19 करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, यह सर्वाधिक नकदी बरामदगी है।

बताया गया है कि डीजीजीआई ने 194.5 करोड़ रुपए कैश, 23 किलो सोना और 600 किलो चंदन की लकड़ियां पीयूष जैन के घर से बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने कबूल किया है कि यह कैश बिना टैक्स चुकाए सामानों की बिक्री से जमा की गई थी। डीजीजीआई ने यह भी कहा है कि इसने 200 से अधिक फर्जी बिल भी बरामद की है।

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंकाई तमिल बहुल इलाके में पकड़ बना रहा चीन, भारत की बढ़ेगी चिंता?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलंबो 29 दिसंबर 2021। चीन श्रीलंका में लगातार में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। 15-17 दिसंबर तक श्रीलंका में चीनी राजदूत क्यूई जेनहोंग पहली बार श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र का दौरा किया है। यह तमिल बहुल क्षेत्र है। ऐसे में इसे चीन के स्ट्रेटजिक कदम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल