रोमांचक वैश्विक थ्रिलर “व्हाइट” में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका में नज़र आएंगे विक्रांत मैसी 

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 27 अप्रैल 2025। “पठान”, “वॉर” और “फाइटर” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत और “ऊंचाई” व “नागजिला” जैसी फिल्मों के निर्माता महावीर जैन की महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म की घोषणा  की जिसका नाम है व्हाइट। व्हाइट एक बेहद रोमांचक वैश्विक थ्रिलर है, जिसमें बहुमुखी अभिनेता विक्रांत मैसी प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की तैयारी कोलंबिया में चल रही है और इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू होने की योजना है। यह फिल्म एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टीम को एक साथ लाकर उस प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर लाएगी कि कैसे कोलंबिया के 52 साल लंबे क्रूर गृहयुद्ध का अंत हुआ — एक ऐसा अध्याय जो आज भी दुनियाभर में बहुत कम जाना जाता है।

विक्रांत मैसी के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्हें लंबे बालों और शारीरिक बदलावों के साथ देखा गया — जो उनके एक गहन आध्यात्मिक किरदार की तैयारी का संकेत दे रहे थे। “12वीं फेल” और “द साबरमती रिपोर्ट” जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए प्रशंसा पा चुके विक्रांत मैसी लगातार अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। व्हाइट का निर्देशन प्रसिद्ध ऐड फिल्ममेकर मोंटू बासी कर रहे हैं और इसका सह-निर्माण पीसक्राफ्ट पिक्चर्स के साथ-साथ सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन कर रहे हैं।

सिद्धार्थ आनंद की व्हाइट इस बात पर प्रकाश डालने का प्रयास करती है कि कैसे प्राचीन भारतीय ज्ञान ने इतिहास के सबसे लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों में से एक को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिनेमा और कहानी कहने की कला में माहिर क्रिएटर्स की इस टीम के साथ, व्हाइट भारत की ओर से एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट बनने जा रही है- जो शांति और मानवता की एक अनकही कहानी को वैश्विक मंच पर लाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Next Post

'पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शेंगे नहीं, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा', 'मन की बात' में मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2025। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बार फिर से पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया और साथ ही पहलगाम के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि ‘पहलगाम की घटना ने देशवासियों को […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़