‘कुछ महीने पहले हो चुका तलाक’, शोएब की तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2024। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी। इसके बाद से ही सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई। सानिया के शोएब से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं थीं। लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या शोएब और सानिया के बीच तलाक हुआ है या बिना तलाक के ही शोएब ने फिर से निकाह कर लिया। अब सानिया और उनके परिवार वालों ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। 

बयान में आगे लिखा है, ‘सानिया के जीवन के इस संवेदनशील समय में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।’ इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक ‘खुला’ था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है।

सानिया शोएब की दूसरी पत्नी
सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। अब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है। शनिवार को शोएब ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की।  

Leave a Reply

Next Post

रिजवान के 'नुकसान हुआ है' वाले बयान पर मोहम्मद आमिर का जवाब, बोले- खुद चार साल मजे किए और अब...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव क्राइस्टचर्च 21 जनवरी 2024। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टीम के साथी मोहम्मद रिजवान की उस टिप्पणी पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबर आजम के साथ उनकी शुरुआती साझेदारी टूटने से टी20 में राष्ट्रीय टीम को नुकसान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग