शोपियां में टारगेट किलिंग: एलजी मनोज सिन्हा बोले- आतंकी इकोसिस्टम को कुचलने की सुरक्षाबलों को पूरी आजादी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 18 अक्टूबर 2022। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में गैर-कश्मीरी श्रमिकों की हत्या के मामले को बर्बर  बताया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर आतंकी हमले की शब्दों में निंदा करना ही काफी नहीं हो सकती। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। आतंकी इकोसिस्टम को कुचलने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं और सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि शोपियां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे सम्मान के साथ श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके संबंधित गांवों में भेजे जाने की व्यवस्था करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘यूपी के कन्नौज के निवासी मनीष कुमार और राम सागर पर हुए आतंकी हमले की शब्दों में निंदा पर्याप्त नहीं हो सकती। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षाबलों को आतंक तंत्र को ध्वस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकियों और आतंकी इकोसिस्टम को कुचलने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दी है। सभ्य समाज के लिए आतंकवाद एक अभिशाप है। हर समुदाय के लोगों को जघन्य कृत्यों की निंदा करने और आतंक और उसके तत्वों को जड़ से खत्म करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

स्कूल जा रहे चार मासूमों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, तीन की मौके पर ही मौत, एक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 18 अक्टूबर 2022। गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के गोंडा लखनऊ मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे स्कूल जा रहे चार मासूम बच्चों को अनियंत्रित कार सवार ने बेरहमी से रौंद डाला। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक